Search

 
 
 

Entertainment News : सामंथा की फिल्म 'मा इण्टी बंगारम' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, कमाए इतने करोड़

सामंथा रुथ  प्रभु तीन साल बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'मा इण्टी बंगारम' के साथ  बड़े पर्दे पर वापसी की है.फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
 

Lagatar desk : सामंथा रुथ  प्रभु तीन साल बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'मा इण्टी बंगारम' के साथ  बड़े पर्दे पर वापसी की है.फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.यह एक एक्शन-फैमिली ड्रामा फिल्म हैफिल्म 'मा इण्टी बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपने पहले ही वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. 

 

फिल्म 'मा इण्टी बंगारम' ने अपने पहले तीन दिनों में दुनिया भर में शानदार कमाई करते हुए 41.79 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया हैअगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म का कुल कलेक्शन 26.69 करोड़ तक पहुंच गया है. इसे देखकर साफ है कि माउथ पब्लिसिटी और फैमिली ऑडियंस के दम पर फिल्म सुपरहिट होने की राह पर है.

 

तेलुगु मार्केट में सबसे ज्यादा जलवा


सामंथा की इस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तेलुगु दर्शकों से मिल रहा है. तीसरे दिन की कुल कमाई में से अकेले तेलुगु वर्जन ने ही 9.50 करोड़ का बिजनेस किया. तेलुगु शोज में थिएटर्स 60% तक भरे रहे. वहीं, फिल्म के तमिल वर्जन ने संडे को 60 लाख की कमाई की. भले ही तमिल में आंकड़े थोड़े कम हैं, लेकिन धीरे-धीरे वहां भी फिल्म अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.


फिल्म की कहानी


यह एक एक्शन-फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें सामन्था ने 'स्वर्णा' नाम की महिला का किरदार निभाया है. कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसकी शादी एक परिवार में होती है, लेकिन वो अपने ससुराल वालों का दिल जीतने के लिए संघर्ष कर रही होती है. 

 

कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब स्वर्णा के अतीत का एक बड़ा खतरा उसके नए परिवार के सामने आ खड़ा होता है. अब अपने ससुराल वालों को बचाने के लिए, जो उस पर शक करते हैं, स्वर्णा अपनी असली पहचान छुपाकर एक छिपी हुई लड़ाई लड़ती है. सामन्था के अलावा इस फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मनचाले और गौतमी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही