Search

 
 
 

Entertainment News : किंग’ की शूटिंग से लीक हुआ शाहरुख-दीपिका का रोमांटिक सीन, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में हैं.
 

Lagatatar desk : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में हैं. इसी बीच फिल्म के सेट से दोनों का एक रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

 

 

वायरल क्लिप में शाहरुख और दीपिका बीच पर एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. दोनों हल्के रंगों के आउटफिट में  सन सेट के बीच रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे है. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर फैंस को काफी पसंद आ रही है.

 


शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों को कई बार डांस सीक्वेंस करते देखा गया. बीच-बीच में वे अपने मार्क पर लौटते नजर आए. हालांकि शूटिंग लोकेशन को बंद रखा गया था, फिर भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और शूटिंग देखने के लिए उत्साहित दिखे.

 

बताया जा रहा है कि शाहरुख और दीपिका पिछले हफ्ते ही साउथ अफ्रीका पहुंचे थे और उन्होंने गाने की शूटिंग से फिल्म की शुरुआत की. सेट से सामने आए वीडियो में गाने की झलक भी देखने को मिली है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एड शीरन का ट्रैक हो सकता है.

 

वहीं कुछ तस्वीरों में शाहरुख खान को कार के अंदर एक सीन शूट करते हुए भी देखा गया है. खबरें हैं कि फिल्म का क्लाइमेक्स केप टाउन में फिल्माया जा रहा है. हालांकि, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फैंस से अपील की है कि वे सेट से लीक हो रही तस्वीरें और वीडियो शेयर न करें, ताकि फिल्म का सरप्राइज बरकरार रह सके.

 


‘किंग’ साल 2026 की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इसकी रिलीज हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ और ‘जुमानजी 3’ के आसपास हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही