Search

 
 
 

Entertainment News  : देवदत्त पडिक्कल संग डेटिंग की अफवाहों पर फिर चर्चा में आई शहनाज गिल

एक्ट्रेस शहनाज गिल  एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खीयों में बनी हुई है.सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं
 

Lagatar  desk : एक्ट्रेस शहनाज गिल  एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खीयों में बनी हुई है.सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. हालांकि, इन खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

 

आरसीबी मैच में पहुंचीं शहनाज गिल

दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह आरसीबी का मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी. इस दौरान शहनाज आरसीबी की जर्सी पहने नजर आई और टीम को चीयर करती दिखाई दी.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई कि शहनाज टीम के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को सपोर्ट करने पहुंची थी. इसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स ने जोर पकड़ लिया.

 

रेडिट और सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि शहनाज और देवदत्त एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है.फिलहाल न तो शहनाज गिल और न ही देवदत्त पडिक्कल की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी गई है.

 

फैंस ने अफवाहों को बताया गलत

वहीं, शहनाज गिल के फैंस इन खबरों को सिर्फ अफवाह बता रहे हैं. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा -कि शहनाज सिर्फ आरसीबी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम गई थीं और इसका किसी रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है.फैंस का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक जानकारी के इस तरह की बातें फैलाना गलत है.

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ चुका है नाम

शहनाज गिल का नाम इससे पहले दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जुड़ चुका है. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज लंबे समय तक चर्चा में रहीं और अब एक बार फिर उनकी लव लाइफ को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही