Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News  : लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला खुलासा,बोलीं- मैं अपने घर की डोर मैट थी

लॉकअप 2 में एक कर हर कंटेस्टेंट अपना सीक्रेट रिवील कर रहे है. हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी अपने परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : लॉकअप 2 में एक कर हर कंटेस्टेंट अपना सीक्रेट रिवील कर रहे है. हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी अपने परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया की उनके भाई की पत्नी (भाभी) के प्रभाव में आकर उन्हें अपने ही घर से बाहर निकाल दिया था.

 

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके पास परिवार होते हुए भी वह अनाथों की तरह शेल्टर हाउस और होटल्स में रह रही हैं.शिल्पा शिंदे ने ‘लॉकअप 2’ हालिया एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट के सामने अपने बिगड़ चुके पारिवारिक रिश्तों का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी कंधे की सर्जरी हुई तो उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया था. जिसे सुन वहां बैठे सभी लोगों की आखें नम हो गई. 


भावुक होते हुए बताया अपना दर्द 

शिल्पा शिंदे ‘लॉकअप 2’ में कहती हैं -हर्षद चोपड़ा आपको मैंने पहले चेताया था कि लोग आपका इस्तेमाल करते हैं. डोर मैट की तरह इस्तेमाल करते हैं. मैं भी अपने घर की डोर मैट थी. कुछ साल पहले मेरे कंधे की सर्जरी हुई थी. सर्जरी के पांच दिन बाद मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया था. 

 

आपको लगेगा कि क्या मेरे परिवार वाले इतने बुरे हैं. तो देखिए, मेरे लिए ऐसी सिचुएशन बना दी गई थी. उन्हें पता था कि मैं सेल्फ रेस्पेक्ट वाली लड़की हूं. इसलिए मैं अपना घर छोड़ दिया. दरअसल, मेरा भाई अपनी वाइफ के इंफ्लुएंस में आ गया था और मेरी मां भाई की बातों को मानती थीं.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही