Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉकअप 2  में शिवांगी जोशी ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं एंगेज्ड

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया.
 

Lagatar Desk : एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया.बातचीत के दौरान शिवांगी ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है और अब वह सीधे शादी करना चाहती हैं.

 

 

मैं एंगेज्ड हूं, शिवांगी ने किया खुलासा

'लॉकअप 2' के एक वायरल वीडियो में शिवांगी जोशी एक प्रतियोगी से अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान वह कहती हैं, मैं सीधे शादी करना चाहती हूं. जब प्रतियोगी उनसे पूछती हैं कि उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर पसंद है, तो शिवांगी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, मैं एंगेज्ड हूं.उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर की पहचान या उनके पेशे के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.

 

हर्षद चोपड़ा संग लिंकअप की भी हो रही चर्चा

जहां एक ओर शिवांगी जोशी ने अपनी सगाई का खुलासा किया है, वहीं दूसरी ओर शो में उनका नाम अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा रहा है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और शो में नजर आने वाली बॉन्डिंग को लेकर फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, दोनों कलाकारों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

 

इन सुपरहिट सीरियलों से मिली पहचान

शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है. इन धारावाहिकों ने उन्हें घर-घर में खास पहचान दिलाई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही