Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉक अप सीजन 2' में फूट-फूटकर रोई सुनीता आहूजा,बोलीं - गोविंदा मना कर रहा...

'लॉक अप सीजन 2' के हालिया एपिसोड में सुनीता आहूजा  का गुस्सा फूटा और वो भावुक हो रो पड़ी.जो सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है.
 

Lagatar Desk : 'लॉक अप सीजन 2' के हालिया एपिसोड में सुनीता आहूजा  का गुस्सा फूटा और वो भावुक हो रो पड़ी.जो सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है.जेल के खराब खाने और कंटेस्टेंट्स की भूख को लेकर उनका मेकर्स पर जबरदस्त गुस्सा फूटा.

 

 

दरअसल घर में दिए जा रहे खाने की खराब क्वालिटी से नाराज होकर सुनीता ने कहा-क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी ,उन्होंने सूप के स्वाद को बेहद खराब बताते हुए उसकी तुलना 'गाय के पेशाब' से कर दी और कहा कि इसमें कुछ गंदगी भी मिली हुई है.

 

गुस्से में उन्होंने खुद खाना खाने और किसी भी टास्क में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया. उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स से भी अपने हक के लिए साथ खड़े होने की अपील की.रितेश देशमुख के सामने फूट-फूटकर रोते हुए सुनीता ने अपनी गलती मानी. 

 

उन्होंने बताया कि गोविंदा ने उन्हें इस शो में आने के लिए मना किया था. गोविंदा का कहना था कि उन्होंने अपनी पत्नी को फूलों की तरह पाला है और वहां कोई उन्हें दुख देगा तो वह रो पड़ेंगी. सुनीता ने रोते हुए कहा कि उन्हें अपने पति की बात न मानने का पछतावा है और वो शो छोड़ना चाहती हैं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही