Search

 
 
 

Entertainment News : 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च में सनी के घिसे जूतों ने खींचा ध्यान, सादगी की हो रही तारीफ

सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसके साथ ही सनी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू भी करने जा रहे हैं
 

Lagatar Desk : सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसके साथ ही सनी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू भी करने जा रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके लॉन्च इवेंट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

 

ट्रेलर लॉन्च में जूतों ने बटोरी सुर्खियां

29 जून को आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे सूट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. हालांकि, लोगों का ध्यान उनके लुक से ज्यादा उनके जूतों पर गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर के जूते नीचे से काफी घिसे हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक और हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में शुमार सनी देओल का इस तरह पुराने जूते पहनकर इवेंट में पहुंचना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की, जबकि कुछ ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं.

 

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सनी देओल की सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की सराहना की. कई लोगों का कहना है कि स्टारडम और दौलत के बावजूद उनका सरल व्यक्तित्व उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया.

 

'इक्का' से करेंगे ओटीटी डेब्यू

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'इक्का' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इसमें सनी देओल एक दमदार वकील की भूमिका निभा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने फिल्म 'दामिनी' (1993) में अपने वकील के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी. ऐसे में फैंस उन्हें एक बार फिर इसी अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट

'इक्का' में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 10 जुलाई को सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही