Search

 
 
 

Entertainment News : रिलीज के 2दो दिन बाद ही OTT से गायब हुई 'सतलज

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किए जाने के महज 48 घंटों के भीतर (5 जुलाई को) अचानक भारत में स्ट्रीमिंग से हटा दिया गया.
 

Lagatar Desk : दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किए जाने के महज 48 घंटों के भीतर (5 जुलाई को) अचानक भारत में स्ट्रीमिंग से हटा दिया गया. जिससे सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारी बवाल मच गया है.

 

 


तीन साल के विवाद के बाद मिली थी रिलीज

बताया जा रहा है कि यह फिल्म लंबे समय तक सेंसर बोर्ड से जुड़े विवादों में फंसी रही. करीब तीन साल बाद इसे 'पंजाब 95' की जगह 'सतलज' नाम से ZEE5 पर रिलीज किया गया था.हालांकि रिलीज के कुछ ही दिनों बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है.

 

जसवंत सिंह खालरा की कहानी पर आधारित है फिल्म


फिल्म 'सतलज' (पूर्व नाम: 'पंजाब 95' और 'घल्लूघारा') पंजाब के काले दौर और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म 1990 के दशक के उस दौर को उजागर करती है, जब पंजाब में पुलिस द्वारा हजारों लोगों को कथित तौर पर उठाकर गैर-न्यायिक हत्याएं की गईं और लावारिस बताकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

 

दर्शकों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

OTT पर रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का शानदार समर्थन मिला. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म की भावुक कहानी की तारीफ की और दूसरों से भी इसे देखने की अपील की. IMDb पर भी फिल्म को 9.7/10 की रेटिंग मिलने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में अचानक फिल्म हटाए जाने से दर्शकों में नाराजगी बढ़ गई है.

फिल्म हटने के बाद तेज हुआ विवाद

फिल्म के OTT से हटाए जाने के बाद यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है. एक ओर इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर दर्शक फिल्म को फिर से उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही