Search

 
 
 

Entertainment News : महाकालेश्वर मंदिर पहुंची तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुई शामिल

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार, 12 मई की तड़के सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में हिस्सा लिया.सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार, 12 मई की तड़के सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में हिस्सा लिया.सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

वीडियो में तमन्ना माथे पर चंदन लगाए भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका पारंपरिक लुक काफी सुंदर लग रही था. बताया जा रहा है कि वह करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रही.

 

 

नंदी जी के कान में मांगी मनोकामना

पूजा के दौरान तमन्ना ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही और विधि-विधान से पूजन किया. वह श्रद्धालुओं के बीच बैठकर महाकाल और गणपति बप्पा के जयकारे लगाती दिखाई दी. पूजा के बाद उन्हें नारंगी रंग की चुनरी भी ओढ़ाई गई.इस दौरान तमन्ना आरती गाती और तालियां बजाती नजर आईं. उन्होंने महाकाल को जल अर्पित किया और प्रसाद ग्रहण किया.

 

 

दर्शन के बाद क्या बोलीं तमन्ना

महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में तमन्ना ने कहा,जय श्रीमहाकाल. यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. बुलावा जब आता है, तभी कोई यहां पहुंच पाता है. आज भस्म आरती देखने का जो अवसर मिला, उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती. यहां बहुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है. सभी श्रद्धालुओं के साथ बैठकर आरती का अनुभव करना बेहद खास है. ऐसा नजारा कहीं और देखने को नहीं मिलता.

 

तमन्ना की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया जल्द ही वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट, पुरुषन, वी शांताराम, बोले चूड़ियां और दैट इज महालक्ष्मी जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. इनमें से कुछ फिल्मों की शूटिंग जारी है, जबकि बोले चूड़ियां और दैट इज महालक्ष्मी को लेकर देरी की खबरें सामने आ रही हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही