Search

 
 
 

Entertainment News  : तान्या मित्तल का एक्टिंग डेब्यू, वैनिटी वैन से शेयर किया वीडियो

बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने अब टीवी इंडस्ट्री में बड़ा कदम रख दिया है. शो के खत्म होने के बाद से ही उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चाएं चल रही थी, और अब यह साफ हो गया है कि उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है.
 

Lagatar desk : बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने अब टीवी इंडस्ट्री में बड़ा कदम रख दिया है. शो के खत्म होने के बाद से ही उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चाएं चल रही थी, और अब यह साफ हो गया है कि उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है.

 

 

 वैनिटी वैन से आया खास सरप्राइज

तान्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी वैनिटी वैन से इमोशनल संदेश देती नजर आईं. उन्होंने बताया कि यह उनके करियर का एक बेहद खास पल है और इसे उन्होंने अपने फैंस के नाम किया.

 

तान्या ने कहा कि यह शुरुआत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की भी है जिन्होंने लगातार उन पर भरोसा किया और सपोर्ट किया.क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के म्यूजिक से बढ़ा सस्पेंस वीडियो  ने  सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात थी इसका बैकग्राउंड म्यूजिक.

 

 तान्या ने एकता कपूर के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की आइकॉनिक ट्यून का इस्तेमाल किया.इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या एकता कपूर इस शो का रीमेक या स्पेशल वर्जन लेकर आ रही हैं.

 

एकता कपूर से जुड़ा खास कनेक्शन

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 19’ के बाद तान्या ने एकता कपूर से मुलाकात की थी. उस दौरान एकता ने उनके लिए एक प्रोजेक्ट की बात कही थी और अब वही वादा पूरा होता नजर आ रहा है. यह भी सामने आया है कि शो में अमल मलिक का नाम भी जुड़ा हो सकता है.

 

भावुक कैप्शन ने जीता दिल

अपनी पोस्ट में तान्या ने एकता कपूर का आभार जताते हुए लिखा कि यह मौका उनके लिए सपने जैसा है. उन्होंने कहा कि वह इस नए सफर में पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही