Entertainment News : गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड 5 में हाल ही में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली थी. इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब इस मामले पर तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा का रिएक्शन भी सामने आया है.
मनोरंज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मजाकिया अंदाज में करण ने दिया रिएक्शन
करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाना गाते नजर आए. उन्होंने वीडियो में छोटा देवर भाभी नू लड़ियां ओए गाते हुए इस पूरे मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में मजा लिया.
तेजस्वी ने जताया था करण के लिए प्यार
शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया था. उन्होंने यह जाहिर किया कि करण उनके लिए काफी खास हैं. तेजस्वी और करण की बॉन्डिंग को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं.करण के लेटेस्ट वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है. फैंस करण के इस मजेदार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

