Search

 
 
 

Entertainment News:  छठे दिन भी नहीं थमा ‘राजा शिवाजी’ का तूफान, तोड़े कई रिकॉर्ड

राजा शिवाजी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और अब भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
 

Lagatar desk : राजा शिवाजी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और अब भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

 

छठे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इसने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फिल्म अब मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

 

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा दिखाई गई है. खास बात यह है कि सलमान खान के कैमियो ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया. उनके जीवा महाला वाले किरदार की खूब चर्चा हो रही है.

 

‘राजा शिवाजी’ का छठे दिन का कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी. तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 12 करोड़ तक पहुंच गई थी. हालांकि बाद के दिनों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है.  वहीं छठे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ की कमाई की, जो पांचवें दिन के मुकाबले करीब 13 फीसदी कम रही.

 

अब तक का कुल कारोबार

भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 57.70 करोड़

नेट कलेक्शन: 48.65 करोड़

हिंदी वर्जन से कमाई: 1.25 करोड़

मराठी वर्जन से कमाई: 3 करोड़


फिल्म को सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

‘राजा शिवाजी’ ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया था. इसने सैराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया.इतना ही नहीं, यह मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई. पहले तीन दिनों में फिल्म ने 33.90 करोड़ का कारोबार किया था.

 

भूत बंगला की धीमी लेकिन मजबूत कमाई

20 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम वहीं भूत बंगला में अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद साथ नजर आई.फिल्म को रिलीज के समय मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही है.20वें दिन फिल्म ने 4,522 शोज से 1.75 करोड़ कमाए.

 

‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित

 

एक दिन से जुनैद खान और साई पल्लवी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही.फिल्म ने पहले दिन 1.37 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई लगातार गिरती चली गई.छठे दिन फिल्म सिर्फ 25 लाख ही कमा सकी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही