Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News  : 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड जल्द होगा टेलिकास्ट !

Lagatar desk : समय रैना समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' अपने पहले एपिसोड से ही सोशल मीडिया पर गदर मचा दया है.शो का पहला एपिसोड 20 जून 2026 को रिलीज हुआ जिसने दो दिनों के भीतर यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

 

इस धमाकेदार शुरुआत के बाद अब फैंस इसके दूसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आईं. दरअसल, दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी आने वाली बड़ी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंची थीं. 

 

 

जानिए कब रिलीज होगा दूसरा एपिसोड


पहले एपिसोड के सुपरहिट होने के बाद अब फैंस इसके दूसरे 'एपिसोड 2' का इंतजार कर रहे है.  हाल ही में नेटफ्लिक्स ने कंफर्म किया है की सीजन 2 का नए एपिसोड हर दो हफ्ते में रिलीज किए जाएंगे. इस हिसाब से शो का दूसरा एपिसोड 4 जुलाई 2026 को स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

 

कहां और कैसे देखें यह शो


इस शो आप नेटफ्लिक्स और महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की कोई जरूरत नहीं है. यह शो एक बेहद अनोखे सिमुलकास्ट मॉडल पर चल रहा है. इसका मतलब है कि नया एपिसोड जिस वक्त नेटफ्लिक्स पर आएगा, ठीक उसी वक्त यह समय रैना के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी बिल्कुल मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा. इससे देश के कोने-कोने में बैठे दर्शक इस शो का लुत्फ उठा सकते हैं.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही