Search

 
 
 

Entertainement News : ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ रिव्यू, प्यार- धोखे और बदले की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

एक्ट्रेस संचिता बसु और एक्टर धवल ठाकुर की स्टारर  वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ इन दिनों जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस संचिता बसु और एक्टर धवल ठाकुर की स्टारर  वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ इन दिनों जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.प्यार, धोखे और बदले की भावनाओं से बुनी यह सीरीज दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है. शो में संचिता बसु और धवल ठाकुर के अलावा अनिरुद्ध दवे और रवि साह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

 

श्रद्धा पासी जयरथ के निर्देशन में बनी इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो को 8.4 की रेटिंग मिली है. इसका पहला सीजन वर्ष 2024 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था. इसी लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं ने इसका दूसरा सीजन तैयार किया और अब इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

 

 

क्या है ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ की कहानी

सीजन 2, शानविका चौहान और कुलदीप कुमार की कहानी को आगे बढ़ाता है. इस बार दोनों के रिश्ते में प्यार, धोखा, पछतावा और बदले की भावनाओं का गहरा संघर्ष देखने को मिलता है. कहानी निजी दुश्मनी की सीमाओं को पार करते हुए राजनीति और सत्ता के खेल तक पहुंचती है.

 

हालांकि सीरीज के कई हिस्से दर्शकों को बांधकर रखते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर इसकी कहानी पारंपरिक और पहले से देखे गए कथानकों जैसी महसूस होती है. इसके बावजूद शो में मौजूद भावनात्मक उतार-चढ़ाव और राजनीतिक संघर्ष इसे रोचक बनाए रखते हैं.

 

ट्विस्ट और ड्रामा से भरपूर, लेकिन कुछ कमियां भी

निर्देशक श्रद्धा पासी जयरथ ने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न जोड़े हैं. हालांकि कई मौकों पर ऐसा महसूस होता है कि पहले सीजन की कहानी को ही आगे बढ़ाया गया है. सीरीज का शीर्षक राजकुमार राव की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ के लोकप्रिय गीत ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ से प्रेरित है और इसकी झलक शो में भी कई बार देखने को मिलती है.

रोमांस, राजनीति और थ्रिलर के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है, लेकिन कुछ हिस्सों में इनका संतुलन कमजोर नजर आता है. फिर भी कहानी अपने राजनीतिक संघर्ष के कारण दर्शकों को अंत तक जोड़े रखती है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही