Search

 
 
 

Entertainment News : विजय के शपथ ग्रहण के बाद भीड़ में फंसी तृषा कृष्णन, वीडयो वायरल

तमिल सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने रविवार, 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
 

Lagatar desk : तमिल सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने रविवार, 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्य चुनावों में उनकी पार्टी की शानदार जीत के बाद आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शामिल हुई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

 

तृषा कृष्णन इस खास मौके पर अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंची. समारोह के दौरान वह विजय के परिवार के सदस्यों से भी मिली और पूरे कार्यक्रम को करीब से देखती दिखाई दी. 

 

स्टेडियम से बाहर निकलते समय भीड़ ने घेरा

शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद जब तृषा स्टेडियम से बाहर निकल रही थीं, तभी मीडिया और फैन्स की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. हर कोई विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनका रिएक्शन जानना चाहता था. इस दौरान धक्का-मुक्की और लगातार सवालों के बीच माहौल कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भरा हो गया.

 

शांत अंदाज और मुस्कान ने जीता दिल

भीड़ और शोरगुल के बावजूद तृषा पूरे समय शांत और संयमित नजर आई. उन्होंने मुस्कुराते हुए स्थिति को संभाला और बिना किसी नाराजगी के वहां से निकल गई. उनके इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.

 

साड़ी लुक ने खीचा सबका ध्यान

इस खास मौके पर तृषा पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई. उनका सिंपल और एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया. चेहरे की चमक ने उनकी खूबसूरती में और चार चांद लगा दिए.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही