Search

 
 
 

Entertainmet News : माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर मचा बवाल, टीजर देख भड़के यूजर्स

Entertainment News : कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा जल्द ही फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है.
 
फाइल फोटो

Entertainment News : कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा जल्द ही फिल्म महाकाव्य श्री  रामायण  कथा से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसमे वो माता सीता का किरदार निभा रही है. जिसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी कास्टिंग को लेकर बहस छिड़  गई.

 

 रामायण का टीजर 

 

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

सीता के किरदार में अंजलि को देख यूजर्स की नाराजगी

फिल्म के टीजर में अंजलि अरोड़ा माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि देव शर्मा भगवान राम की भूमिका में दिखाई दे रहे . टीजर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने अंजलि की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए मेकर्स की आलोचना की. कई यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है.

 

वीएफएक्स को लेकर भी हुई आलोचना

कास्टिंग के साथ-साथ फिल्म के टीजर में नजर आए विजुअल इफेक्ट्स यानी वीएफएक्स को लेकर भी दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ यूजर्स ने फिल्म के वीएफएक्स को कमजोर बताते हुए इसकी आलोचना की. वहीं, टीजर की प्रस्तुति और म्यूजिक को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.


इन कलाकारों की भी है अहम भूमिका

महाकाव्य श्री रामायण कथा का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड इसे प्रस्तुत कर रही है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है.

 

फिल्म में अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच फिल्म दर्शकों के बीच कैसी प्रतिक्रिया हासिल करती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही