Search

 
 
 

Entertainment News : प्रणीत मोरे के शो 'क्राउड वर्क' में बिरयानी खिलाकर वसूलने वाले बयान पर मचा बवाल

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपने हालिया लाइव शो के एक 'क्राउड वर्क' वीडियो को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं, जिसमें एक दर्शक ने अपनी डेट पर खर्च किए गए पैसों (370 रुपये) को वापस वसूलने के लिए महिलाओं के खिलाफ भद्दी और आपत्तिजनक बातें कहीं थीं और प्रणीत इसका विरोध करने के बजाय हंसते हुए दिखाई दिए.
 

Lagatar desk : स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपने हालिया लाइव शो के एक 'क्राउड वर्क' वीडियो को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं, जिसमें एक दर्शक ने अपनी डेट पर खर्च किए गए पैसों (370 रुपये) को वापस वसूलने के लिए महिलाओं के खिलाफ भद्दी और आपत्तिजनक बातें कहीं थीं और प्रणीत इसका विरोध करने के बजाय हंसते हुए दिखाई दिए.

 


डेट की कहानी से शुरू हुआ विवाद

लाइव शो के दौरान एक दर्शक ने अपनी डेट का किस्सा सुनाया. उसने बताया कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी. बाद में उसने मजाक में कहा कि वह अपने खर्च किए गए पैसे वसूल करना चाहता था. उसकी बातों को कई लोगों ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और गलत सोच को बढ़ावा देने वाला माना.

 

प्रणीत की प्रतिक्रिया पर उठे सवाल

दर्शक की इस बात पर प्रणीत मोरे हंसते नजर आए और उन्होंने इसे "पीक गुरुग्राम कंटेंट" कहा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसी टिप्पणी का विरोध करना चाहिए था, न कि उस हंसना चाहिए था.

 

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. उनका कहना था कि कॉमेडी के नाम पर महिलाओं का मजाक उड़ाना या उनका वस्तुकरण करना सही नहीं है. लोगों ने यह भी कहा कि एक लोकप्रिय कलाकार होने के नाते प्रणीत की जिम्मेदारी ज्यादा थी.

 

प्रणीत मोरे ने मांगी माफी

लगातार आलोचना के बाद प्रणीत मोरे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि दर्शक द्वारा कही गई बातें उनके निजी विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं.

 

अपनी गलती स्वीकार की

प्रणीत ने माना कि उस समय उन्हें हंसकर बात आगे बढ़ाने के बजाय उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती थी और वह लोगों के फीडबैक को गंभीरता से ले रहे हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही