Lagatar Desk : अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के साथ ही बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है.फिल्म को रिलीज हुए चार दिन ही हो गए हैं और ये बजट वसूलने के नजदीक पहुंच गई है. फिल्म ने दुनियाभर में 106 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
'वेलकम टू द जंगल' का मंडे कलेक्शन
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के अपने चौथे दिन (सोमवार) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 106 करोड़ के पार पहुंच गई है
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 'वेलकम टू द जंगल' 72.25 करोड़ कमा चुकी है तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 106.48 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.इसने भारत में 72.25 करोड़ रुपये (नेट) और ओवरसीज (विदेशों) में लगभग 19.95 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है.
'वेलकम टू द जंगल' की कास्ट
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडि, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, कृष्णा अबिषेक और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं.

