Lagatar Desk: यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. जो 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच बीती रात मुंबई में इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमे फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने अपने शानदार अंदाज से महफिल लूट ली.

यश की दिखा डैशिंग लुक
टॉक्सिक के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी पहुंचीं. इवेंट में यश के डैशिंग लुक लाइमलाइट में रही . उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और अपने दमदार अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा.
यश के लुक पर टिकीं निगाहें
फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही यश के किरदार और उनके लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है. म्यूजिक लॉन्च के दौरान भी उनका स्टाइल और स्वैग देखने लायक था. पैपराजी के बीच भी यश को लेकर खासा उत्साह नजर आया.
कियारा, तारा और हुमा ने भी लूटी महफिल
इवेंट में फिल्म की अभिनेत्रियों ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं. हुमा कुरैशी ब्लैक गाउन में नजर आईं, जबकि तारा सुतारिया ने बॉडी-फिटेड गाउन में अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट किया.वहीं, कियारा आडवाणी ने रेड कलर के सूट-पैंट के साथ बॉस लेडी लुक कैरी किया. तीनों अभिनेत्रियों का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

कियारा, तारा और हुमा ने अपने ग्लैमरस लुक से लूटी महफिल
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यश का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.

