Search

 
 
 

Entertainment News : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में योगेश रावत -आकांक्षा चौधरी की धमाकेदार एंट्री

रियलिटी शो 'लॉक अप सच या सजा' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले तीन कैदियों के रूप में राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप सच या सजा' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले तीन कैदियों के रूप में राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं. अब मेकर्स ने दो नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री का भी ऐलान कर दिया है.

 

 

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी होंगे शो का हिस्सा

'स्प्लिट्सविला 16' से लोकप्रियता हासिल करने वाले योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी अब 'लॉक अप 2' में नजर आएंगे. इस खबर की जानकारी शो के पहले सीजन के विजेता मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की.

 

नेटफ्लिक्स द्वारा जारी एक खास वीडियो में मुनव्वर फारूकी दर्शकों को शो के सेट का टूर कराते दिखाई देते हैं. वीडियो के अंत में योगेश और आकांक्षा को नए कंटेस्टेंट्स के रूप में पेश किया जाता है, जिसके बाद से दोनों के नाम सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं.

 

फैंस ने जताई खुशी

योगेश और आकांक्षा की एंट्री की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. दोनों की जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं. एक यूजर ने लिखा, टीआरपी के किंग और क्वीन एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, अब शो में मजा आएगा.

 

लॉक अप सच या सजा' को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे. यह शो 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. दर्शक इसके नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे देख सकेंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही