Search

 
 
 

Entertainment News : अरबाज खान  की कार में जबरन घुसा युवक, बाउंसर्स ने बाहर निकालाकर की पिटाई

एक्टर अरबाज खान के साथ हाल ही में कोलकाता में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. एक कार्यक्रम से निकलते समय उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली, जब एक युवक अचानक उनकी कार का दरवाजा खोलकर अंदर जा बैठा
 

Lagatar  Desk : एक्टर अरबाज खान के साथ हाल ही में कोलकाता में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. एक कार्यक्रम से निकलते समय उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली, जब एक युवक अचानक उनकी कार का दरवाजा खोलकर अंदर जा बैठा. जिसका  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

वीडियो में अरबाज खान अपनी कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं और स्थिति से असहज दिखाई दे रहे हैं. वहीं, युवक को कार से बाहर निकालने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सेलिब्रिटीज की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बताया है.

 

कार में घुसा युवक, सुरक्षा कर्मियों में मची हलचल

 

जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान कार्यक्रम से निकलकर अपनी कार में बैठने ही वाले थे कि तभी एक युवक भीड़ को चीरते हुए उनकी गाड़ी तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि उसने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कार का दरवाजा खोला और सीधे अंदर जाकर बैठ गया. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला.

 

घटना का पता चलते ही सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक को कार से बाहर निकाला. बाहर आते ही वह सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लगा, जिसके बाद बाउंसर्स ने उसे कार से दूर कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में भी काफी हलचल देखने को मिली और कुछ लोग युवक के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही