Search

 
 
 

Entertainment News : प्लेग्राउंड सीजन 5' का ट्रेलर रिलीज, एल्विश यादव-तेजस्वी प्रकाश व आरुष भोला के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

रियलिटी शोज़ के बीच अब गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' भी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है.शो का प्रीमियर 1अगस्त 2026 से होगा और इसे MX प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शोज़ के बीच अब गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' भी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है.शो का प्रीमियर 1अगस्त 2026 से होगा और इसे MX प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा. शो का पांचवां सीजन करीब छह हफ्तों तक चलेगा, जिसमें तीन टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. वहीं शो का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है.

 

एल्विश, तेजस्वी और आरुष होंगे मेंटॉर

इस बार शो में तीन बड़े चेहरे मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे. दो बार के चैंपियन एल्विश यादव अपनी टीम KO क्रैकेंस की कमान संभालेंगे. वहीं तेजस्वी प्रकाश पहली बार शो में मेंटॉर के रूप में डेब्यू कर रही हैं और वह रेजिंग सेंटॉर्स की कप्तानी करेंगी. उनके साथ आरुष भोला पावर फीनिक्स टीम का नेतृत्व करेंगे.इस सीजन में तीनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. आखिर में सिर्फ एक टीम का मेंटॉर 'मास्टरमाइंड' का खिताब अपने नाम करेगा.

 

ट्रेलर में दिखी गेमिंग की नई दुनिया

रिलीज हुए ट्रेलर की शुरुआत में तीनों मेंटॉर अपनी-अपनी दुनिया में नजर आते हैं. तभी अचानक उनके आसपास की दुनिया बदलने लगती है और उन्हें एहसास होता है कि वे एक ऐसे गेमिंग यूनिवर्स में पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें मेंटॉर के रूप में लॉक कर दिया गया है. इसके बाद वे असली गेमिंग दुनिया का हिस्सा बन जाते हैं, जहां हर पल नई चुनौती उनका इंतजार कर रही होती है.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार मेंटॉर्स को बिना किसी तैयारी के हालात के मुताबिक खुद को ढालना होगा, लगातार अपग्रेड करना होगा और अपने विरोधियों पर बढ़त बनानी होगी. क्योंकि इस गेम में एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही