Search

 
 
 

Gumla News: कोब्जा और रमजा गांव में पादरी के एंट्री पर रोक, ग्रामीणों ने लगाया बोर्ड

Gumla News: निशा उरांव ने कहा कि बोर्ड लगाए जाने के बाद धर्मांतरित लोगों की ओर से विरोध किए जाने की आशंका है, लेकिन समाज के लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह पहल अब केवल कुछ गांवों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुकी है.
 
गांव में बोर्ड लगाते ग्रामीण

Gumla News: जिले के रायडीह प्रखंड के कोब्जा एवं रमजा गांव में ईसाई पादरी और पास्टर के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी बोर्ड लगाए जाने का मामला सामने आया है. दोनों गांवों में लगाए गए इन बोर्डों के माध्यम से ग्रामसभा के निर्णय का हवाला देते हुए ईसाई पादरी एवं पास्टर के प्रवेश पर रोक की बात कही गई है. बोर्ड लगाए जाने के दौरान निशा उरांव मुख्य रूप से मौजूद रहीं.

इसे भी पढ़ें:

इस अवसर पर निशा उरांव ने कहा कि क्षेत्र के सरना आदिवासी अपनी पारंपरिक धर्म-संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक पहचान को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये ग्राम पांचवी अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आटा है एवं ग्रामसभा में लिए गए निर्णय के अनुसार गांवों में यह बोर्ड लगाया गया है. उनका कहना था कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

 

निशा उरांव ने कहा कि बोर्ड लगाए जाने के बाद धर्मांतरित लोगों की ओर से विरोध किए जाने की आशंका है, लेकिन समाज के लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह पहल अब केवल कुछ गांवों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुकी है. आदिवासी समाज अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूक हो रहा है तथा इसके संरक्षण के लिए लगातार आवाज उठा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के निर्णय के अनुरूप समाज अपनी परंपराओं और मान्यताओं को बचाने के लिए आगे आया है. इस पहल के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक व्यवस्था को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करना चाहता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही