Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज के लोगों की अमेरिका में इंट्री बंद , ट्रंप ने की घोषणा, बाइडेन पर भड़के

घटना की सूचना मिलते ही डोनाल्ड ट्रंप भड़क गये. उन्होंने इसे आतंकी हमला करार देते हुए कहा,  इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी. ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर हमलावर होते हुए दावा किया था कि संदिग्ध(हमलावर) अफगानिस्तान से 2021 की एयरलिफ्ट के दौरान अमेरिका लाया गया था.
Advertisement
Advertisement

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आज शुक्रवार को थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज के लोगों के US आने पर परमानेंट होल्ड लगा दिया. माइग्रेशन पॉलिसी को लेकर उन्होंने कठोर कदम उठाने की घोषणा की है.

 

 

इसके पीछे के कारणों पर नजर डालें तो बता दें कि राजधानी वॉशिंगटन DC में 26 नवंबर को व्हाइट हाउस से कुछ दूर पर तैनात दो नेशनल गार्ड्स पर फायरिंग की गयी. एक गार्ड की मौत हो गयी. दूसरा गंभीर रूप से घायल है.   


घटना की सूचना मिलते ही डोनाल्ड ट्रंप भड़क गये. उन्होंने इसे आतंकी हमला करार देते हुए कहा,  इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी. ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर हमलावर होते हुए दावा किया था कि संदिग्ध(हमलावर) अफगानिस्तान से 2021 की एयरलिफ्ट के दौरान अमेरिका लाया गया था.  सुरक्षाबलों ने इस मामले में रहमानुल्ला लाकनवाल नामक अफगानी को गिरफ्तार किया है. 


डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम भले ही टेक्नोलॉजिकली प्रोगेस कर गये हों, लेकिन इमिग्रेशन पॉलिसी का कारण उसका फायदा नहीं मिल रहा है. ट्रंप का कहना था कि इसी कारण वे US सिस्टम ठीक करने के लिए तीसरी दुनिया के देशों का माइग्रेशन परमानेंटली होल्ड कर रहे हैं.

 

ट्रंप ने कहा, जो लोग  बाइडेन के गैरकानूनी तरीकों से अमेरिका में घुसे, उन लोगों को बाहर निकाल फैकूंगा. अमेरिका से ऐसे लोगों को निकल जाना चाहिए, जो हमारे किसी काम के नहीं हैं या हमारे देश को पसंद नहीं करते. डोनाल्ड ट्रंप ने तेवर तल्ख करते हुए कहा, गैरअमेरिकियों के फेडेरल बेनिफिट्स और सब्सिडी खत्म होनी चाहिए,

 

घरेलू शांति में खलल डालने वालों को नपुंसक बनाना चाहिए. जो वेस्टर्न सिविलाइजेशन के लिए फिट नहीं हैं,  ऐसे लोगों को उनके देश भेजा जायेगा. उपाय सिर्फ रिवर्स माइग्रेशन है.  डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया, जो लोग अमेरिका में नफरत, चोरी, हत्या और तबाही की विचारधारा रखते हैं,  वे यहां से निकाले जायेंगे.

 

साथ ही ट्रंप प्रशासन ने 19 देशों से आये लोगों को जारी हुए ग्रीन कार्ड की फिर से जांच करने की बात कही है.  यूएस सिटिजनशिप और इमिग्रेशन सर्विस के हेड जोसेफ एडलो के अनुसार ट्रंप ने उन्हें चिह्नित  देशों से आये लोगों के ग्रीन कार्ड सख्ती के साथ फिर से जांच करने का निर्देश दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही