Search

 
 
 

Bokaro News: गोमिया में ONGC के स्टोर रूम से लाखों के उपकरणों की चोरी

Bokaro News: टेस्टींग सुपरवाइजर ने दूरभाष पर कनिष्ठ अभियंता को स्टोर रूम से सामान गायब होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन गायब सामान का कोई सुराग नहीं मिला.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News: ओएनजीसी (ONGC) गोमिया क्षेत्र अंतर्गत साईट बीके 11 (खुदगड्डा) स्थित वेल साईट के स्टोर रूम से कीमती उपकरणों और केबलों की चोरी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर ओएनजीसी के जूनियर इंजीनियर शुभम गुप्ता ने गोमिया थाना में आवेदन देकर सनहा (मामला) दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें: 

आवेदन के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे टेस्टींग सुपरवाइजर बीरजू कुमार ने दूरभाष (फोन) पर कनिष्ठ अभियंता को स्टोर रूम से सामान गायब होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन गायब सामान का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 11 सितंबर 2026 को पुलिस को लिखित शिकायत दी गई.

चोरी हुए प्रमुख सामानों की सूची:

लगभग 150 मीटर 3.5 Phase 35 Sqmm कॉपर केबल

1 ग्राइंडर मशीन एवं 1 वेल्डिंग मशीन

2 परित्यक्त (पुरानी/यूज्ड) बैटरियां

परित्यक्त आईईएसपी (IESP) सेंसर केबल

350 मीटर 2.5 वर्ग मिमी 3 चरण IESP केबल

 

ओएनजीसी प्रबंधन ने गोमिया थाना प्रभारी से मामले की अपने स्तर पर गहन जांच-पड़ताल करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही