Search

 
 
 

एरिक लकड़ा हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना के बाहर रात भर धरना

चित्तरंजन क्षेत्र में एरिक लकड़ा हत्याकांड को लेकर लोगों का धैर्य अब जवाब दे चुका है. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा. न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने चित्तरंजन थाना के सामने ‘ऑल नाइट’ धरना शुरू कर दिया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.
 

Jamtara : चित्तरंजन क्षेत्र में एरिक लकड़ा हत्याकांड को लेकर लोगों का धैर्य अब जवाब दे चुका है. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा. न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने चित्तरंजन थाना के सामने ‘ऑल नाइट’ धरना शुरू कर दिया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.
 

जनआंदोलन में तब्दील हुआ विरोध प्रदर्शन

शाम ढलते ही चित्तरंजन थाना के घेराव के लिए पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे.

 

धरना स्थल पर लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर एरिक लकड़ा को श्रद्धांजलि दी. पूरे इलाके में “इंसाफ दो… इंसाफ दो!” के गूंजते नारों ने माहौल को और भी भावुक और आक्रोशपूर्ण बना दिया. लोगों का आरोप है कि पुलिस की धीमी कार्रवाई के कारण अपराधी अब तक खुलेआम घूम रहे है.

 

CID जांच की मांग तेज, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस पूरे प्रकरण की CID जांच की मांग तेज कर दी है. लगातार बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन के सामने स्थिति को नियंत्रित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

 

चित्तरंजन में माहौल फिलहाल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है और हर किसी की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है. बड़ा सवाल यही है—क्या पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी, या फिर यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा?

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही