Search

 
 
 

Simdega News: 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले बूथों का ईआरओ ने किया निरीक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) सह अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ने सोमवार को कोलेबिरा प्रखंड के 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले मतदान केंद्रों का क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) सह अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ने सोमवार को कोलेबिरा प्रखंड के 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले मतदान केंद्रों का क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 51, 52, 53 एवं 56 का दौरा किया तथा बूथ स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की. समीक्षा के क्रम में डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का आकलन किया गया और कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

ईआरओ ने बीएलओ को एएसडीडी (ASDD) मार्क से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज किया जाना आवश्यक है.

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोलेबिरा प्रखंड के एईआरओ (AERO) एवं निर्वाचन प्रभारी भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही