Search

 
 
 

‘जन नायकन’ पर बढ़ता विवाद: मदुरै के गांवों में विरोध, विजय से माफी की मांग

तमिल सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सेंसर बोर्ड में अटकने और ऑनलाइन लीक होने के बाद अब फिल्म के खिलाफ तमिलनाडु के मदुरै जिले में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.
 

Lagatar desk  : तमिल सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सेंसर बोर्ड में अटकने और ऑनलाइन लीक होने के बाद अब फिल्म के खिलाफ तमिलनाडु के मदुरै जिले में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.

 

 

तीन गांवों में लोगों ने किया विरोध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मदुरै जिले के उसिलामपट्टी क्षेत्र के पापापट्टी, पगाथेवनपट्टी और पेयामपट्टी गांवों के लोगों ने ‘जन नायकन’ के खिलाफ प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिल्म के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की.

 

क्या है विवाद की वजह

विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि फिल्म में कुछ दृश्यों के जरिए उनके गांव और समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है. उनका कहना है कि वास्तविक घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे उनकी छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है.

 

गांव वालों की मांग है कि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए साथ ही मेकर्स और अभिनेता विजय थलापति सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंहालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक फिल्म के मेकर्स या विजय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

रिलीज डेट पर भी बना हुआ है सस्पेंस

‘जन नायकन’ पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़े विवादों के कारण इसकी रिलीज टल गई. इसी बीच फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने भी मेकर्स की चिंता बढ़ा दी.रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 8 मई को रिलीज की जा सकती है, हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही