Bokaro News: बोकारो की वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीरंदाज कुलदीप महतो ने 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया. राजस्थान के जयपुर में 21 से 28 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कुलदीप ने व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड स्पर्धा में स्वर्ण और टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया.
इसे भी पढ़ें:
कुलदीप ने कोच बुद्धेश्वर मुर्मू के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की. ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं होल टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा ने कुलदीप और उनके कोच को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता कुलदीप की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है.
वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी में युवा तीरंदाजों को प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं, खेल उपकरण और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

