Search

 
 
 

Hazaribagh News: सात दशक बाद भी कोनार डैम के विस्थापितों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक

विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोनार डैम से प्रभावित करीब 27 गांव के सैकड़ों विस्थापितों ने हजारीबाग स्थित समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर उपायुक्त से गुहार लगायी है.
 
पिंकी देवी, स्थानीय महीला

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोनार डैम से प्रभावित करीब 27 गांव के सैकड़ों विस्थापितों ने हजारीबाग स्थित समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर उपायुक्त से गुहार लगायी है. इस संदर्भ में ग्रामीणों का कहना है कि कोनार डैम निर्माण के समय कई मौजा के रैयतों को विस्थापित किया गया साथ ही पुनर्वास की सुविधा भी दी गयी परंतु सात दशक बीत जाने के बाद भी हम रैयतों को पुनर्वास में दी गई भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल सका.

 


विस्थापितों द्वारा लगातार आंदोलन के पश्चात विष्णुगढ़ अंचल अधिकारी नित्यानंद दास के प्रयास से हम रैयतों को दी गई भूमि का दाखिल खारिज का कार्य चल रहा है ऐसे में कुछ जनप्रतिनिधि द्वारा हजारीबाग जिले के दिशा की बैठक में अंचल अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की गई जिससे हम विस्थापितों के भूमि का दाखिल खारिज संबंधित कार्य बाधित होगा लंबे अरसे के बाद पुनः विस्थापितों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी थी वह भी अधूरी रह जाएगी.  जिससे अन्य कई कार्य जैसे जाति, आवासीय, केसीसी सहित अन्य भूमि संबंधित कार्य में असुविधाएं होती हैं. सरकारी दस्तावेज नहीं होने के कारण विस्थापित ग्रामीण सरकारी योजना के लाभ से वंचित रहते हैं.

 

 

Hazaribagh News: सात दशक बाद भी कोनार डैम के विस्थापितों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही