Search

 
 
 

चाहे सीने में गोली खानी पड़े, लेकिन लड़ाई रखेंगे जारी, आंदोलनकारियों ने की CM से मिलने की मांग

Ranchi: अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से सीधे संवाद की मांग की. आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड आंदोलन के संघर्ष और बलिदान की बदौलत ही राज्य का गठन हुआ और आज सत्ता में बैठे लोग भी उसी आंदोलन की देन हैं.
 

Ranchi: अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से सीधे संवाद की मांग की. आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड आंदोलन के संघर्ष और बलिदान की बदौलत ही राज्य का गठन हुआ और आज सत्ता में बैठे लोग भी उसी आंदोलन की देन हैं.

 

आंदोलनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन और आंदोलनकारियों ने मिलकर अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया था. मुख्यमंत्री के भीतर भी एक आंदोलनकारी का खून दौड़ता है, इसलिए उन्हें आंदोलनकारियों की आवाज सुननी चाहिए.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने सरकार से सभी हिरासत में लिए गए लोगों को जल्द रिहा करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की.

 

आंदोलनकारियों ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है. हमारा उनसे खून का रिश्ता जैसा संबंध है, इसलिए वे स्वयं आकर हमसे बात करें और हमारी मांगों पर आश्वासन दें.

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए कफन बांधकर निकले हैं और बिना ठोस आश्वासन के पीछे हटने वाले नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे सीने में गोली ही क्यों न खानी पड़े, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही