Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक IPS, दो DSP, दो इंस्पेक्टर,5 थानेदार और 55 जवान भी नहीं सुलझा पाये हैं विनीत मर्डर केस की गुत्थी

पलामू के चर्चित विनीत हत्याकांड के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. मामले के खुलासे के लिए पुलिस की बड़ी टीम लगातार जांच और छापेमारी कर रही है, लेकिन हत्या की गुत्थी अब भी उलझी हुई है.
Advertisement
Advertisement

 Palamu : पलामू के चर्चित विनीत हत्याकांड के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. मामले के खुलासे के लिए पुलिस की बड़ी टीम लगातार जांच और छापेमारी कर रही है, लेकिन हत्या की गुत्थी अब भी उलझी हुई है.

 


जानकारी के अनुसार इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में पलामू एसपी कपिल चौधरी ने दो डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, पांच थानेदार और करीब 55 पुलिस जवानों को लगाया है. इसके बावजूद पुलिस अब तक हत्या के पीछे की असली वजह और मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है.

 


सूत्रों की मानें तो पुलिस तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और कई संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. कई इलाकों में लगातार छापेमारी भी की गई, लेकिन अब तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका है.

 


हालांकि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है बाकी आरोपी अभी भी फरार है.पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है और आगे की कार्रवाई भी कर रही है.

 


इधर 21 दिन बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से विनीत के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. चर्चा यह भी है कि जब इतने बड़े स्तर पर पुलिस टीम लगाई गई है, फिर भी केस का खुलासा नहीं होना कई सवाल खड़े करता है.

 


विनीत हत्याकांड अब पूरे पलामू में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 


दरअसल, 25 अप्रैल को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र समदा आहर के पास से विनीत तिवारी का अपहरण हुआ था. 26 अप्रैल की सुबह सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में विनीत तिवारी का शव बरामद हुआ. विनीत तिवारी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही