Search

 
 
 

पलामूः विनीत तिवारी हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, लोगों शहर में निकाला कैंडल मार्च

विनीत तिवारी हत्याकांड के विरोध में बुधवार की शाम लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा. न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की. कैडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.
 
कैंडल मार्च में शामिल लोग.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में विनीत तिवारी हत्याकांड के विरोध में बुधवार की शाम लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा. न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की. कैडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. 

 

कैंडल मार्च रेड़मा चौक से शुरू होकर छहमुहान तक गया. इसमें शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्ती व न्याय से संबंधियां तख्तियां लेकर मार्च किया. जगह-जगह विनीत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना पर दुख व्यक्त किया.

 

 

मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप देने की चेतावनी भी दी गई. बता दें कि बीते दिनों विनीत तिवारी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. 


घटना के बाद से शहर में आक्रोश का माहौल है. आम लोगों का कहना है कि दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही