Search

 
 
 

संत जेवियर्स कॉलेज में NCC कैडेट्स में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रांची के संत ज़ेवियर्स कॉलेज में एनसीसी द्वारा शहीद दिवस और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया.
 

Ranchi : रांची के संत ज़ेवियर्स कॉलेज में एनसीसी द्वारा शहीद दिवस और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत में एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर सहित अन्य भारत माता के वीर सपूतों पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने शहीद दिवस के महत्व,  वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक गौरव और एनसीसी कैडेट्स के कर्तव्यों के बारे में बताया.

 

 

उन्होंने कैडेट्स को साहस, एकता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.कार्यक्रम के दौरान एक विशेष वीडियो चलाया गया, जिसमें शहीदों के जीवन, उनके बलिदान और क्रांतिकारी चेतना के बारे में बताया गया. इस कार्यक्रम में 90 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत  में देशभक्ति और सेवा के आदर्शों के प्रति पुनः संकल्प लिया गया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही