Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याओं को लेकर सैनिक सम्मेलन आयोजित

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, हजारीबाग के परिसर में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान हेतु एक भव्य 'सैनिक सम्मेलन' का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, हजारीबाग के परिसर में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान हेतु एक भव्य 'सैनिक सम्मेलन' का आयोजन किया गया. जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिख रेजीमेंट अभिलेख (रामगढ़) के मुख्य अभिलेख अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश श्रीवास्तव थे. कार्यक्रम की शुरुआत 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके की गई.


सम्मेलन में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लगभग 125 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश श्रीवास्तव ने पेंशन, पारिवारिक पेंशन, स्पर्श (SPARSH) पोर्टल, ईसीएचएस (ECHS) और अभिलेख प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिख रेजीमेंट अभिलेख सभी की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर है.


कार्यक्रम में हजारीबाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश तिवारी ने 'नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025' की जानकारी देते हुए हरसंभव कानूनी सहायता का आश्वासन दिया. इसके अलावा, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय योजनाओं व डीएसपी अकाउंट के लाभों से अवगत कराया.


सम्मेलन के उत्तरार्द्ध में विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता ने हालिया पॉलिसी बदलावों की जानकारी दी और कागजी कार्रवाई में होने वाली सामान्य त्रुटियों से बचने की सलाह दी. उन्होंने संचार को तेज करने के लिए सभी को कार्यालय के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ने की अपील की. अंत में, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष तथा सामूहिक छायाचित्र के बाद जलपान के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही