Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा: एग्जाम सेंटर के आसपास निषेधाज्ञा लागू

JSSC की झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: JSSC की झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इसे देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

 

जारी आदेश के अनुसार इस क्षेत्र में पांच या उससे अधिक लोग एक जगह एकत्रित नहीं हो सकते हैं. हालांकि सरकारी कार्य और शव यात्रा को इससे छूट दी गई है.

 

निषेधाज्ञा के दौरान किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर या ध्वनि यंत्र के उपयोग पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति हथियार जैसे बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर या अन्य विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चल सकता है. यह नियम सरकारी कर्मियों पर लागू नहीं होगा.

 

इसके अलावा लाठी डंडा, तीर धनुष जैसे पारंपरिक हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. किसी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने की भी अनुमति नहीं होगी.

 

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही