Search

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक केस: एक आरोपी ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी उत्तम कुमार ने अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में आज सरेंडर किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उसे बीएसी की परीक्षा में शामिल होने के लिए कोर्ट से प्रोविजनल बेल मिला था. वह अदालत की अनुमति के बाद नालंदा के पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था. परीक्षा देने के बाद उसने आज कोर्ट में सरेंडर किया.
 
  • एक अन्य आरोपी की जमानत पर भी हुई सुनवाई

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी उत्तम कुमार ने अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में आज सरेंडर किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उसे बीएसी की परीक्षा में शामिल होने के लिए कोर्ट से प्रोविजनल बेल मिला था. वह अदालत की अनुमति के बाद नालंदा के पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था. परीक्षा देने के बाद उसने आज कोर्ट में सरेंडर किया.

पेपर लीक मामले को लेकर 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. तमाड़ के रड़गांव से उन्हें गिरफ्तार किया गया था. जिसंमे अंतराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह के 5 एजेंट भी थे. बाकी सभी आरोपी अभ्यर्थी हैं. बाद में मामले में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. 

इस मामले में 158 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. वहीं आज उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ं पेपर लीक मामला के एक आरोपी बुलबुल उर्फ अमृत राज की बेल पर भी सुनवाई हुई. बचाव पक्ष की ओर से आज बहस की गई. उसकी बेल पर अब 16 मई को अगली सुनवाई होगी. यह आरोपी पेपर लीक करने वाले गिरोह का एजेंट है. उसने आंसर सॉल्वर गिरोह में एजेंट को पेपर मुहैया कराया था. उसी पेपर के सवाल और उसके उत्तर अभ्यर्थियों को रटवाया जा रहा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही