Search

 
 
 

कार्यपालक अभियंता ने सहायक इंजीनियर सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी की अनुशंसा की

ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में दो सहायक इंजीनियरों और दो रोकड़पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है.
 

Ranchi: ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में दो सहायक इंजीनियरों और दो रोकड़पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है. जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गयी है, उसमें सहायक अभियंता अभय कुमार,सूरज प्रकाश चौधरी और रोकड़पाल संतोष कुमार व पंकज कुमार सिन्हा का नाम शामिल है.

 

इस सिलसिले में ग्रामीण विकास सचिव को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि लोहरदगा में विकास कार्यों के लिए 29 जनवरी 2022 को 1.46 करोड़ रुपये का आवंटित किया गया था. इ-टेंड का निपटारा कर मेसर्स आनंद कंस्ट्रक्शन को काम दिया गया था. पहला रनिंग बिल की निकासी के दौरान ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इस में से 27.04 लाख रुपये की निकासी की जा चुकी है.
दुधापाट में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए 3.47 लाख और नगजुआ बाजार से स्टेशन तक सड़क के लिए 23.57 लाख रुपये की निकासी की गयी है. यह निकासी तत्कालीन सहायक अभियंता अभय कुमार,सूरज प्रकाश चौधरी और रोकड़पाल पंकज कुमार व संतोष कुमार द्वारा की गयी है. 

 

इनके द्वारा की गयी निकासी से 1.46 करोड़ के आवंटन में सिर्फ 1.18 लाख रुपये ही बाकी बचा हुआ है. ऐसी परिस्थिति में मेसर्स आनंद कंस्ट्रक्शन को काम के बदले पूरा भुगतान करने में 27.04 लाख रुपये की कमी होगी. इस स्थिति में कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सरकार के खिलाफ मुकदमा होने की आशंका है. इसलिए निकासी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की अनुशंसा की जाती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही