Ranchi News: रांची के कोकर चौक के पास अचानक हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. भारत पेट्रोल पंप के आसपास धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
धमाके के बाद आसपास की कई दुकानों और मकानों के शीशे टूट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही थी, जिसके कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ.
इसे भी पढ़ें:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका आखिर किस कारण हुआ और इससे कितना नुकसान हुआ है.

दुकान के शीशा टूटा
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेट्रोल पंप परिसर में लगे एग्जॉस्ट फैन में ब्लास्ट हुआ था. इसी के कारण तेज आवाज हुई और आसपास कुछ नुकसान भी हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

