Search

 
 
 

झारखंड में Digital Health का विस्तार, AI, Tele-ICU व Robotic Surgery से इलाज की सुविधा बढ़ाने की तैयारी

Ranchi News : कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, 10-बेडेड Tele-ICU, HRIS Portal और झारखंड e-Health Portal की शुरुआत की.
 
झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव

Ranchi News : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को Digital Technology से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में Jharkhand Digital Health Conclave-2026 का आयोजन किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, 10-बेडेड Tele-ICU, HRIS Portal और झारखंड e-Health Portal की शुरुआत की.

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर, तकनीकी विशेषज्ञ, विभिन्न जिलों के सिविल सर्जन और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल हुए. Conclave में AI, Telemedicine, Tele-ICU, Tele-Radiology और Robotic Surgery के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई.

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि Digital Health का सबसे बड़ा फायदा गरीब और ग्रामीण लोगों को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब तकनीक सिर्फ मोबाइल की स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसका इस्तेमाल दिखाई देगा.

 

उन्होंने कहा कि कई मरीज बड़े शहरों तक नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे में Telemedicine और Tele-ICU के जरिए दूर रहने वाले मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. Tele-Radiology के माध्यम से भी जांच और रिपोर्ट विशेषज्ञ डॉक्टरों तक भेजने की व्यवस्था विकसित की जा रही है.

 

मंत्री ने कहा कि राज्य में Robotic Surgery शुरू करने की दिशा में भी काम चल रहा है. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में AI के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है. इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वास्थ्यकर्मियों को तकनीकी सहायता देने में किया जा सकता है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि राज्य में ऐसी सुविधाएं विकसित हों, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में कम जाना पड़े.

 

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2025 में इस योजना की शुरुआत की गई थी. योजना के चार मुख्य हिस्से हैं. इनमें कनेक्टिविटी, Hospital Management Information System यानी HMIS, CCTV आधारित निगरानी और Digital Dashboard शामिल हैं.

 

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में HMIS लागू किया जा रहा है. इसके जरिए मरीज घर बैठे Registration, Payment और Doctor Appointment जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. जांच के बाद रिपोर्ट भी डिजिटल माध्यम से मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जा रही है.

 

Digital Dashboard के जरिए अस्पतालों में मरीजों की संख्या, बीमारी से जुड़े आंकड़ों और दूसरी जरूरी जानकारी की निगरानी की जा सकेगी. इससे स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी.

 

अजय कुमार सिंह ने बताया कि HRIS के जरिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर रिटायरमेंट तक का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रखा जाएगा. इसमें उपस्थिति, छुट्टी, सेवा से जुड़ी जानकारी और भुगतान का रिकॉर्ड भी शामिल होगा.

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे करीब 80 हजार सहिया, मेडिकल स्टाफ, नर्स और दूसरे कर्मचारियों के बेहतर प्रबंधन के लिए आगे AI आधारित सिस्टम विकसित करने की योजना है. AI Assistant के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों को काम और समय से जुड़े मामलों में डिजिटल सहायता देने की भी तैयारी है.

 

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.एस. शर्मा ने झारखंड में Digital Technology के इस्तेमाल की सराहना की. उन्होंने Digital Registration, Digital Attendance और कोरोना के दौरान तकनीक के इस्तेमाल का उल्लेख किया.

 

कार्यक्रम में डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने Robotic Cardiac Surgery पर प्रस्तुति दी. इस दौरान सहिया पुस्तिका और National Health Mission से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया.

 

Conclave के दूसरे सत्र में Digital Health से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों ने Panel Discussion किया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, सिविल सर्जन, डॉक्टर और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही