Search

 
 
 

झारखंड में बांधों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति, 7 अगस्त तक करें आवेदन

झारखंड सरकार का जल संसाधन विभाग राज्य के बांधों की सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार का जल संसाधन विभाग राज्य के बांधों की सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है. विभाग ने बांधों की सुरक्षा का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए विशेषज्ञों से आवेदन मांगे हैं. इसके लिए दो स्वतंत्र विशेषज्ञ पैनल बनाए जाएंगे, जो बांधों की स्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे.

 

हर पैनल में एक अध्यक्ष समेत कुल 8 विशेषज्ञ होंगे. इनमें बांध सुरक्षा, डिजाइन, निर्माण पर्यवेक्षण, भूविज्ञान, जल विज्ञान, हाइड्रो मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और भूकंप से जुड़े विशेषज्ञ शामिल किए जाएंगे.इस पैनल के लिए केंद्र या राज्य सरकार के संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, IIT, NIT और मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में कार्यरत विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं. 

 

जरूरी योग्यता रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन करने के पात्र होंगे. 31 जुलाई 2026 तक आवेदक की अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए.चयनित विशेषज्ञों को बांधों के निरीक्षण के दौरान 7,500 रुपये प्रतिदिन परामर्श शुल्क दिया जाएगा. इसके अलावा हवाई यात्रा या प्रथम श्रेणी एसी ट्रेन का किराया और ठहरने का खर्च भी नियमों के अनुसार मिलेगा.

 

इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज और अपडेटेड सीवी के साथ मुख्य अभियंता, डिजाइन, मास्टर प्लानिंग एवं जल विज्ञान, जल भवन, डोरंडा, रांची-834002 के पते पर भेजा जा सकता है.

 

आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है. उम्मीदवार अपना आवेदन ईमेल [cedesign-wrd-jhr@nic.in](mailto:cedesign-wrd-jhr@nic.in) पर भी भेज सकते हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही