Search

 
 
 

रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म मायसा का धमाकेदार ट्रेलर आउट,इस दिन होगी रिलीज

Lagatar Desk : हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. टीज़र की शुरुआत रश्मिका मंदाना की आवाज़ से होती है, जिसमें उनका किरदार कहता है, मैं थक गई हूं, मैं रुक गई हूं मैं हार गई हूं.
 
रश्मिका की फिल्म मायसा का धमाकेदार ट्रेलर आउट

Lagatar Desk : रश्मिका मंदाना की एक्शन-ड्रामा फिल्म मायसा  रिलीज को तैयार है. जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है.जिसमे रश्मिका खूंखार और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं. जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. टीज़र की शुरुआत रश्मिका मंदाना की आवाज़ से होती है, जिसमें उनका किरदार कहता है, मैं थक गई हूं, मैं रुक गई हूं मैं हार गई हूं.इसके बाद टीज़र एक खूंखार और उग्र एक्शन मोड में बदल जाता है. इसमें रश्मिका हाथ में हथियार लिए हुए और अपने लोगों व अधिकारों के लिए संघर्ष करती नजर आती हैं.

 

 

फिल्म की मूल कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते और अपनों की तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां पुलिस से लेकर बदमाश तक हर कोई मायसा की तलाश में है. यह फिल्म गोंड जनजाति की समृद्ध संस्कृति और उनके संघर्ष पर आधारित एक पीरियड एक्शन-ड्रामा हैटीजर देखने के बाद जहां कई दर्शकों ने रश्मिका के अभिनय की तारीफ की तो वहीं कई ने स्टोरी टेलिंग से लेकर इंटेंस एक्शन की. कई ने तो यहां तक कह दिया कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही