Search

 
 
 

सदर अस्पताल से निकली नेत्रदान जागरूकता रैली

40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल, रांची से एक जागरूकता रैली निकाली गई.
 

Ranchi : 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल, रांची से एक जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित करना थाइस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, डीपीएम प्रवीण सिंह, चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधक, अंधापन निवारण समिति के सदस्य, एएनएम स्कूल की छात्राएं, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अस्पताल कर्मी शामिल हुए.


रैली में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. जो लोग अपनी आंखों की रोशनी खो देते हैं उनके लिए नेत्रदान किसी वरदान से कम नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी को इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए.बताया गया कि मृत्यु के छह घंटे के भीतर कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है. उम्र या लिंग की कोई बाधा नहीं है और कोई भी व्यक्ति अपनी आंखें प्रत्यारोपण के लिए दान कर सकता है.

 

नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में कार्यशाला का भी आयोजन किया गया. इसमें नेत्र चिकित्सक, नेत्र सहायक, एएनएम स्कूल की छात्राएं, अंधापन नियंत्रण समिति के सदस्य और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए. कार्यशाला में बताया गया कि नेत्रदान अंधापन से पीड़ित लोगों को दृष्टि वापस दिलाता है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाता है.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही