Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News: चतरा की सिमरिया-टंडवा सड़क की बदलेगी तस्वीर, 33.76 करोड़ रुपये से होगा सुधार

झारखंड सरकार ने चतरा जिले की अहम सिमरिया-टंडवा सड़क की हालत सुधारने के लिए 33 करोड़ 76 लाख 45 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड सरकार ने चतरा जिले की अहम सिमरिया-टंडवा सड़क की हालत सुधारने के लिए 33 करोड़ 76 लाख 45 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

Uploaded Image

पथ निर्माण विभाग ने सिमरिया-टंडवा मार्ग (MDR-072) के 0.00 किलोमीटर से 26.85 किलोमीटर तक सड़क की राइडिंग क्वालिटी बेहतर बनाने का फैसला लिया है. इस सड़क के सुधरने से लोगों को पहले से बेहतर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: 

सरकार ने इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान ही पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. योजना के लिए वित्तीय और भौतिक दोनों लक्ष्य 100 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं. इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद से भी मंजूरी मिल चुकी है.

 

परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए मुख्य अभियंता, पथ निर्माण विभाग को हर महीने काम की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, चतरा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तय समय और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है.

 

सरकार ने वित्तीय पारदर्शिता पर भी जोर दिया है. चतरा कोषागार के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इस परियोजना के लिए किसी दूसरी योजना या अन्य स्रोत से दोबारा राशि का उपयोग नहीं किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही