Search

 
 
 

RIMS GB बैठकः सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं बढ़ेंगी, हॉस्पिटल मैनेजर व आयुष्मान मित्र की होगी नियुक्ति

Ranchi News : बैठक में फैसला लिया गया कि 466 करोड़ रूपया खर्च करके रिम्स में मरीजों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जायेगी. मरीजों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए 12 हॉस्पिटल मैनेजर्स की नियुक्ति होगी. गरीब मरीज, जिनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, उनकी सुविधा के लिए 100 आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जायेगी.
 
रिम्स

Ranchi News : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की जेनरल बॉडी (जीबी) की बैठक में 12 नए विभाग खोलने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही रिम्स में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इन सब पर 466 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक में फैसला लिया गया कि 466 करोड़ रूपया खर्च करके रिम्स में मरीजों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जायेगी. मरीजों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए 12 हॉस्पिटल मैनेजर्स की नियुक्ति होगी. गरीब मरीज, जिनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, उनकी सुविधा के लिए 100 आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जायेगी. 

 

रिम्स में 12 नए विभाग खोलने का फैसला भी जीबी की बैठक में लिया गया है. पीजी की सीट को 176 से बढ़ाकर 256 किया जायेगा और सुपर स्पेशियलिटी वार्ड की संख्या 11 से बढ़ाकर 150 करने की प्रस्ताव पास किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही