Search

 
 
 

Bihar News: अब बच्चों के मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा FAIL, शिक्षा मंत्री का ऐलान

Patna News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन स्थित मोहन सभागार में अपने  विभाग की समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह की तैयारियों की समीक्षा की.
 
मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

Patna News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन स्थित मोहन सभागार में अपने  विभाग की समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह की तैयारियों की समीक्षा की. कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम सम्राट चौधरी करेंगे. इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. सीएम इस कार्यक्रम में शिक्षक सहयोग पोर्टल की शुरुआत भी करेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

समारोह में प्रत्येक जिले से एक-एक चयनित शिक्षक को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. बैठक में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी चर्चा की.

 

समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्टूडेंट्स के लिए बड़ा निर्णय लिया है. उन्होंने परीक्षा में बच्चों का मनोबल टूटे नहीं, इसको लेकर मंत्री ने बच्चों के मार्कशीट में फेल शब्द के इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है. इसके स्थान पर सर्टिफिकेट में कौशल के लिए पात्र शब्द लिखा जाएगा.

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने से बच्चे की प्रतिभा समाप्त नहीं हो जाती है. विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मनोबल को बनाए रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से प्रमाण पत्र में फेल जैसे शब्द के इस्तेमाल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए नियमों में आवश्यक बदलाव किया जाएगा और शिक्षा विभाग जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश जारी करेगा.

 

शिक्षा मंत्री ने मैट्रिक की पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए. ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक महीने तक विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि उन्हें दोबारा परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके और अधिक से अधिक विद्यार्थी सफल हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही