Search

 
 
 

सभी मेडिकल कॉलेजों में होगी फर्जी प्रमाण पत्र की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

रिम्स में चल रही सीआईडी जांच को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि जांच केवल रिम्स तक सीमित नहीं है. राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में भी इस मामले की जांच कराई जा रही है.
 

Ranchi :  रिम्स में चल रही सीआईडी जांच को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि जांच केवल रिम्स तक सीमित नहीं है. राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में भी इस मामले की जांच कराई जा रही है.

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यूजी और पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में नामांकन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जमा करने की शिकायतें सामने आई थीं.  उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

 

जांच को निष्पक्ष बनाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. डॉ. अंसारी ने कहा कि कमेटी सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही