Search

 
 
 

रांची में पकड़ा गया नकली पनीर का खेल, SDM की टीम ने मारा छापा

रांची में आज नकली पनीर का बड़ा खेल सामने आया. SDM (अनुमंडल पदाधिकारी) सदर रांची के नेतृत्व में ओरमांझी थाना की टीम ने ऑटो से लाए जा रहे भारी मात्रा में नकली पनीर की खेप को जब्त कर लिया.जैसे ही इस गोरखधंधे की खबर मिली, वैसे ही फूड सेफ्टी ऑफिसर की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छापा मारा.
 

Ranchi : रांची में आज नकली पनीर का बड़ा खेल सामने आया. SDM (अनुमंडल पदाधिकारी) सदर रांची के नेतृत्व में ओरमांझी थाना की टीम ने ऑटो से लाए जा रहे भारी मात्रा में नकली पनीर की खेप को जब्त कर लिया.जैसे ही इस गोरखधंधे की खबर मिली, वैसे ही फूड सेफ्टी ऑफिसर की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छापा मारा. ऑटो में रखे पनीर की शुरुआती जांच में पता चला कि पनीर पूरी तरह घटिया क्वालिटी का है और खाने लायक नहीं है.फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने साफ कहा है कि इस तरह के नकली खाने-पीने की चीजों के खिलाफ सख्त नजर रखी जा रही है और जो भी पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Uploaded Image

 

 

Uploaded Image

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही