Search

 
 
 

रांची में जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 37 जाली नोट बरामद

रांची पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 500 मूल्य के 37 जाली नोट बरामद किए हैं.
 

Ranchi: रांची पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 500 मूल्य के 37 जाली नोट बरामद किए हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सुभाष प्रसाद है. 


पुलिस को यह सफलता जमाल नाम के व्यक्ति द्वारा दिए गए एक आवेदन के बाद मिली. जमाल ने पुलिस को बताया कि उसकी सुधा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल की दुकान पर एक लड़का आया था. जिसने 3500 रुपया का एक मोबाइल खरीदा और भुगतान में 500 रुपया के सात जाली नोट दिए.
जमाल ने जब नोटों को ध्यान से देखा, तो उसे पता चला कि सभी नोट नकली थे और कई नोटों का सीरियल नंबर एक ही सीरीज का था. उसने तुरंत अन्य दुकानदारों को इसकी सूचना दी और किशोर से पूछताछ की. 


पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास, कालीनगर थाना नामकुम स्थित उनके घर पर, इसी तरह के और भी जाली नोट रखे हुए हैं. इस जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने तुरंत सुभाष प्रसाद के कालीनगर स्थित घर पर छापा मारा. 
तलाशी के दौरान पुलिस को सुभाष प्रसाद के बिस्तर के नीचे से 500 मूल्य के 29 जाली नोट बरामद हुए इन नोटों में भी कई का सीरियल नंबर एक ही था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बरामद नोट नकली थे.


पुलिस ने सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद जाली नोटों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है. एसएसपी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस अब इस जाली नोट के नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही