Search

 
 
 

Jamtara News: हथियार के साथ फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, रौब दिखाकर करता था अवैध वसूली

जामताड़ा पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

एसडीपीओ वसीम राजा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 28 जुलाई की शाम गुप्त सूचना के आधार पर महिजाम थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप राणा के नेतृत्व में कानगोई–डोमदाहा रोड पर छापेमारी की गई.

Uploaded Image

फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस की वर्दी पहने एक युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते हुए मिला. पूछताछ में उसकी पहचान महिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी 34 वर्षीय अनूप कुमार के रूप में हुई.

 

जांच के दौरान युवक द्वारा दिखाया गया पुलिस पहचान पत्र फर्जी पाया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी पुलिस आईडी तैयार करवाई थी और धनबाद से पुलिस की वर्दी खरीदकर खुद को पुलिसकर्मी बताता था. वह वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को डराता-धमकाता और उनसे अवैध वसूली करता था.

 

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी, दो चाकू, तीन स्मार्टफोन, कई फर्जी पहचान पत्र, दो कैमोफ्लाज पैंट, एक कैमोफ्लाज शर्ट (जिस पर हवलदार का लोगो लगा था), एक कैमोफ्लाज टोपी, एक खाकी बेल्ट, एक जोड़ी काले बूट, एक जोड़ी मोजा, एक कैमोफ्लाज पिट्ठू बैग तथा एक डायरी बरामद की.

 

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाना में आपराधिक मामला दर्ज है. बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर किन-किन घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही